जागरूक कर ही मजदूरों का शोषण खत्म किया जा सकता है : डॉ. पवन
आजादनगर में एनसीपी कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि 01 मई को मजदूर अधिकार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने मजदूरों को उनके अधिकारों की जानकारी देने की आवश्यकता पर...

मानगो के आजादनगर में एनसीपी पार्टी कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पवन पांडेय ने इस मौके पर कहा कि 01 मई को एनसीपी पार्टी द्वारा पूरे देश में मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पार्टी चाहती है कि पूरे देश में एनसीपी संगठन के द्वारा मजदूर भाइयों को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाए। क्योंकि किसी भी कंपनी के द्वारा किसी भी मजदूर का शोषण उसकी जानकारी के आधार पर किया जाता है। कई कंपनियों के द्वारा मजदूरों को सरकार के द्वारा निर्धारित दैनिक मजदूरी तक नहीं दी जाती है।
पीएफ ईएसआई सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी उनके साथ खेल खेला जाता है। प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित दोनों प्रकार के मजदूरों की मज़दूरी अलग-अलग होनी चाहिए। लेकिन जानकारी के अभाव में प्रशिक्षित होने के बाद भी उनको अप्रशिक्षित मजदूरों वाली मज़दूरी ही दी जाती है। यही नहीं, कहीं कहीं मजदूरों से 12-12 घंटे तक काम लिया जाता है। लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार का कोई ओवरटाइम नहीं दिया जाता है। कंपनियां अपने यहां घाटा दिखाकर मजदूरों की वार्षिक मज़दूरी में बढ़ोत्तरी नहीं होने देती हैं। उल्टे ही स्थाई मजदूरों की संख्या को कम करने और उनकी जगह अस्थाई मजदूरों के द्वारा काम कराने के लिए कोशिश करती रहती है। और यह सब होता है मजदूरों को अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी नहीं होने के कारण। जमशेदपुर खुद मजदूरों का शहर है। इसलिए हमें यहां कार्यक्रम तय करके मजदूरों के बीच जाना होगा। और उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी देनी होगी, क्योंकि जानकार मजदूर फिर अपने उपर किसी भी प्रकार का शोषण नहीं होने देगा। उल्टे उसकी जानकारी कितने ही मजदूरों के लिए बहुत लाभप्रद साबित होंगे। कार्यक्रम में दुकानों के सामान को गाड़ी में चढ़ाने वाले और बहुमंजिली इमारतों में दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों को सम्मानित किया गया। साथ हीपार्टी की ओर से कि जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अनवर हुसैन, तेजपाल सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र झा, मोहम्मद रिजवान, फिरोज अहमद, अकबर खान, इक़बाल खान, अब्दुल जब्बार, शौकत अंसारी, शेख़ अहमद, मोहम्मद शब्बीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।