Literary Event Launch of Aniruddh Tripathi s Interview Book in Singhbhum District साहित्यकार अनिरुद्ध त्रिपाठी के भोर गढ़ता संवाद का लोकार्पण, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsLiterary Event Launch of Aniruddh Tripathi s Interview Book in Singhbhum District

साहित्यकार अनिरुद्ध त्रिपाठी के भोर गढ़ता संवाद का लोकार्पण

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष का साक्षात्कार भोर गढ़ता संवाद का लोकार्पण किया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. चन्देश्वर खां ने की, जबकि विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि रहीं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 30 March 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
साहित्यकार अनिरुद्ध त्रिपाठी के भोर गढ़ता संवाद का लोकार्पण

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन की ओर से शहर के साहित्यकार अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष का एक साक्षात्कार भोर गढ़ता संवाद का लोकार्पण किया गया। अध्यक्षता टाटा मोटर्स के पूर्व उपमहाप्रबंधक डॉ. चन्देश्वर खां तथा संचालन साहित्य समिति के दिव्येन्दु त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू एवं विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स के महाप्रबंधक थे। मुख्य वक्ता के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. बाल मुकुन्द पैनाली सहित तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी एवं अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका मंचासीन रहे। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। सरस्वती वंदना उपासना सिन्हा ने की। स्वागत वक्तव्य डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया। लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया डॉ. बाल मुकुन्द पैनाली ने प्रस्तुत किया। इसके बाद अनिरुद्ध त्रिपाठी का गद्यात्मक परिचय शैलेन्द्र पाण्डेय शैल तथा काव्यात्मक परिचय डॉ. यमुना तिवारी व्यथित ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन तुलसी भवन के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद द्वारा दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार ओझा, डॉ. वीणा पांडेय, डॉ. उदय प्रताप हयात, जय प्रकाश राय, पूनम महानंद, जीतेश तिवारी, नीलिमा पाण्डेय समेत अनेक साहित्यकारों एवं नगर के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।