गोलमुरी में बाइक से गिरकर टिस्को ग्रोथ शॉप के कर्मचारी की मौत
गोलमुरी में शनिवार सुबह एक बाइक दुर्घटना में टिस्को ग्रोथ शॉप के कर्मचारी प्रितपाल सिंह (40) की मौत हो गई। वह सुबह 5:15 बजे अपने घर से निकले थे, लेकिन थोड़ी दूर जाकर गिर पड़े। परिवार ने उन्हें अस्पताल...

गोलमुरी में शनिवार सुबह बाइक से गिरकर टिस्को ग्रोथ शॉप के मशीन कर्मचारी की मौत हो गई। गोलमुरी गाढ़ाबासा निवासी प्रितपाल सिंह (40) टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) में ड्यूटी के लिए शनिवार सुबह 5.15 बजे घर से अपनी गाड़ी से निकले। थोड़ी दूर जाने पर वह सड़क पर ही गिर गए। राहगीरों ने उनके परिवार के लोगों को घर जाकर जानकारी दी। इसके बाद परिवार और मोहल्ले के लोग प्रितपाल सिंह को टीएमएच लेकर आधे घंटे में पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रितपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रितपाल सिंह के शव को घर से जुगसलाई गुरुद्वारा साहिब लाया गया। यहां समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बिष्टूपुर पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रीतपाल के परिवार में बुजुर्ग मां बलवीर कौर, पत्नी एवं छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। उनके दो भाई भी हैं। अंतिम संस्कार में टिस्को ग्रोथ शॉप यूनियन के महासचिव शिव लखन सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह व अन्य शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।