Congress Party Appoints New Block Presidents and Observers in Jamtara कांग्रेस पार्टी के नव मनोनित प्रखंड अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की सूची जारी, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsCongress Party Appoints New Block Presidents and Observers in Jamtara

कांग्रेस पार्टी के नव मनोनित प्रखंड अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की सूची जारी

जामताड़ा,प्रतिनिधि।जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नये प्रखंड अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की सूची जारी की गई है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यका

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाFri, 11 April 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस पार्टी के नव मनोनित प्रखंड अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की सूची जारी

कांग्रेस पार्टी के नव मनोनित प्रखंड अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की सूची जारी जामताड़ा,प्रतिनिधि।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नये प्रखंड अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की सूची जारी की गई है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय दुबे ने बताया कि अध्यक्ष दाऊद अंसारी को जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। जबकि हरि बास्की को करमाटांड़,कमरूद्दीन अंसारी को नारायणपुर,समर मांझी को नाला एवं राजेंद्र घोष को कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया है। वहीं अरूण दास को मिहिजाम का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि गणेश मिश्रा को जिला सचिव की जिम्मेवारी दी गई है। बताया कि प्रखंड कमेटी विस्तार को लेकर पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसके तहत मुक्ता मंडल जामाताड़ा नगर एवं पंकज झा को जामताड़ा प्रखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावे अभय पांडेय को मिहिजाम नगर परिषद,अजीत कुमार दुबे को करमाटांड़ प्रखंड,नंदकिशोर सिंह को कुंडहित,करालीचरण सर्खेल को नाला,पूर्णिमा धर को फतेहपुर एवं इरसादुल हक को नारायणपुर का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।