Jharkhand Jaguar constable killed, another injured in IED blast in West Singhbhum झारखंड में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, कांस्टेबल की मौत; कोबरा बटालियन का जवान गंभीर, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand Jaguar constable killed, another injured in IED blast in West Singhbhum

झारखंड में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, कांस्टेबल की मौत; कोबरा बटालियन का जवान गंभीर

झारखंड में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की ओर से गोलीबारी और आईईडी विस्फोट किया गया। इस घटना में एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, चाईबासाSat, 12 April 2025 09:34 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, कांस्टेबल की मौत; कोबरा बटालियन का जवान गंभीर

झारखंड में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की ओर से गोलीबारी और आईईडी विस्फोट किया गया। इस घटना में एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को हुए आईईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा इलाके में हुई।

कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस घटना में दो जवान घायल हो गए। इनमें से एक कोबरा 203 बटालियन का और दूसरा झारखंड जगुआर का था। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया। उनकी पहचान कोबरा बटालियन के विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के सुनील धान के रूप में हुई है। पुलिस के बयान के अनुसार धान ने रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सैनी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

बयान में कहा गया है कि छोटानगरा और जराईकेला पुलिस थानों की सीमा के बीच स्थित जंगली इलाके में शनिवार को सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और आईईडी विस्फोट किया। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले। चोथे ने कहा कि क्षेत्र में माओवाद विरोधी अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान कई आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है।