jharkhand tgt pgt 8900 post ended now 1373 teachers will be selected झारखंड में टीजीटी-पीजीटी के 8900 पद खत्म, अब 1373 आचार्यों की होगी भर्ती, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand tgt pgt 8900 post ended now 1373 teachers will be selected

झारखंड में टीजीटी-पीजीटी के 8900 पद खत्म, अब 1373 आचार्यों की होगी भर्ती

  • झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट का बड़ा फैसला सामने आया है। अब झारखंड में टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) में नई नियुक्तियां नहीं होंगी।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीWed, 9 April 2025 07:50 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में टीजीटी-पीजीटी के 8900 पद खत्म, अब 1373 आचार्यों की होगी भर्ती

झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट का बड़ा फैसला सामने आया है। अब झारखंड में टीजीटी (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक) और पीजीटी (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) में नई नियुक्तियां नहीं होंगी। अब झारखंड में हाई और प्लस टू स्कूलों में माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति होगी। झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट ने हाई और प्लस टू स्कूलों के 8900 पदों को खत्म कर दिया है। वहीं, 1373 माध्यमिक आचार्य के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस तरह अब झारखंड में टीजीटी और पीजीटी के कुल 8900 पदों को खत्म कर दिया गया है।

इस तरह मंगलवार को झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट में हाई स्कूलों के खाली पड़े 9470 में 8650 पद और प्लस टू स्कूल के 797 में 250 पदों को खत्म करने (प्रत्यर्पण) की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही, सरकारी 510 प्लस टू स्कूल में 1373 माध्यमिक सहायक आचार्य के पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। इनका वेतनमान भी टीजीटी-पीजीटी की अपेक्षा कम होगा। इन सभी आचार्यों को सप्तम वेतनमान स्तर, एल-6 में 35,400-1,12,400 रुपये मिलेंगे। हाई स्कूल के टीजीटी शिक्षक को सप्तम वेतनमान स्तर के एल-7 में 44,900-1,42,400 रुपये मिलता है। वहीं, प्लस टू के पीजीटी शिक्षक को सप्तम वेतनमान स्तर-एल-8 में 47,600-1,51,100 रुपये मिलता है।

सीएम विकास योजनाओं की आज करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को विभिन्न विभागों से संबंधित विकास योजनाओं और राज्य में विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल की ओर से संबंधित विभागों के सचिवों को पत्र लिखा गया है। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस दौरान विधि व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। विभागों के सचिव के अलावा अन्य पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लेंगे।