jharkhand weather forecast rainfall predicted in 20 districts 60 km speed wind orange alert झारखंड के 20 जिलों में आज होगी बारिश, 60 किमी की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather forecast rainfall predicted in 20 districts 60 km speed wind orange alert

झारखंड के 20 जिलों में आज होगी बारिश, 60 किमी की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ऑरेंज अलर्ट

  • झारखंड का मौसम आज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम विभाग ने बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSun, 20 April 2025 01:36 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड के 20 जिलों में आज होगी बारिश, 60 किमी की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ऑरेंज अलर्ट

झारखंड का मौसम आज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। आईएमडी अपडेट के अनुसार, रांची समेत राज्य के 20 जिलों में रविवार को आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार व्यक्त किए गए हैं। ओलावृष्टि के साथ तूफानी हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे रह सकती है। कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार में इसका असर न के बराबर रह सकता है। यह जानकारी मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक एससी मंडल ने दी। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जबकि हरियाणा से लेकर बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से तक एक निम्न दबाब वाला टर्फ कायम है। यह टर्फ यूपी, झारखंड के साइक्लोनिक सर्कुलेशन, बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होते हुए गुजर रहा है। इससे झारखंड में आंधी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी रांची समेत राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहे। धूप के कारण उमस रही। रांची के अधिकतम तापमान में 24 घंटों के दौरान एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान नीजे जाने की संभावना है।

बीते कुछ दिनों से झारखंड का मौसम कूल बना हुआ है। झारखंड के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं का दौर भी शुरू हुआ था। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के चलते फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों के साथ ही घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों हुई ओलावृष्टि के दौरान डेढ़-डेढ़ सौ ग्राम के ओले गिरे। ओले गिरने की वजह से लोगों की एस्बेस्टस की छतों को भी नुकसान पहुंचा है।