jharkhand weather one died in chatra due to thunderstorm झारखंड में मौसम का कहर! बिजली गिरने से एक की मौत; एक घायल, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather one died in chatra due to thunderstorm

झारखंड में मौसम का कहर! बिजली गिरने से एक की मौत; एक घायल

  • झारखंड में मौसम का कहर लगातार जारी है। खराब मौसम की वजह से चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के 1 गांव के व्यक्ति की वज्रपात होने से मौत हो गई।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, चतराSun, 13 April 2025 02:01 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड में मौसम का कहर! बिजली गिरने से एक की मौत; एक घायल

झारखंड में मौसम का कहर लगातार जारी है। खराब मौसम की वजह से चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में एक गांव के व्यक्ति की वज्रपात होने से मौत हो गई। इस घटना में उनका भतीजा बुरी तरह घायल हो गया है। घायल भीतजे को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

कैसे हुआ हादसा

घटना रविवार को सुबह हुई। घटना के दौरान चाचा-भतीजे महुआ चुन रहे थे। महुआ चुनने से पहले मौसम खराब था। इस दौरान बिजली गिरी और अमरेश सिंह पर के पास बिजली गिरी और उससे झुलसने के कारण एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान दोनों पानी से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गए। इस दौरान बिजली गिरने से एक की मौत हो गई।