Illegal Tree Cutting in Lohadanda Nursery Forest Threatens Environment जंगल से पेड़ की कटाई जोरो पर,वन विभाग बेखबर, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsIllegal Tree Cutting in Lohadanda Nursery Forest Threatens Environment

जंगल से पेड़ की कटाई जोरो पर,वन विभाग बेखबर

जयनगर प्रखंड के लोहाडंडा स्थित नर्सरी जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई जारी है। वन विभाग इस पर चुप है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। कटे हुए पेड़ों को रात में अवैध रूप से धुलाई की जा रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 4 May 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
जंगल से पेड़ की कटाई जोरो पर,वन विभाग बेखबर

जयनगर निज प्रतिनिधि। प्रखंड के लोहाडंडा स्थित नर्सरी जंगल में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई की सिलसिला जारी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वन विभाग इस पर चुप्पी साधे बैठा है। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। सूत्रों के अनुसार दिन में पेड़ को काट कर जंगल में छोड़ दिया जाता है। फिर रात के अंधेरे में पेड़ों को अवैध धुलाई की जाती है। कटाई के बाद जंगलों में बड़ी बड़ी खाली जगह देखी जा सकती है, जहां कभी घना हरियाली जंगल हुआ करता था। जबकि सरकार के द्वारा पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए लाखों रु खर्च कर पेड़ लगवाती है।

जमीनी स्तर पर क्या हकीकत है। यह जंगल जा कर देखा जा सकता है। क्षेत्र में जो भी वन संपदा है, वह धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है। यदि इसी तरह हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में क्षेत्र की हरियाली और वन संपदा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। अब देखना ये होगा कि इस पर विभाग कब कार्रवाई करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।