Mandatory Registration for Gig Workers on E-Shram Portal in Koderma गिग श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsMandatory Registration for Gig Workers on E-Shram Portal in Koderma

गिग श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य

कोडरमा में गिग श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह कदम श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और स्वास्थ्य बीमा से जोड़ने के लिए लिया गया है। श्रमिक नजदीकी प्रज्ञा...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 27 May 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
गिग श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य

कोडरमा। गिग श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश पर श्रम अधीक्षक, कोडरमा की ओर से इसको लेकर पहल शुरू करायी गई है। उक्त श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वास्थ्य बीमा एवं भविष्य निधि से जोडने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना सुनिश्चित कर दिया गया है। वैसे श्रमिक जो गिग व प्लेटफॉर्म श्रमिक की श्रेणी में आते हैं, वे श्रमिक श्रम अधीक्षक का कार्यालय, कोडरमा में निबंधन प्रक्रिया की जानकारी ले सकते है। इसके अलावा नजदीकी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से या स्वयं भी ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

इसके लिए जिले में 30 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।