जिले में डेढ़ लाख क्विंटल धान खरीद का है लक्ष्य, खरीदा गया
लोहरदगा जिले में डेढ़ लाख क्विंटल धान खरीद के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 50,791.62 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। वहीं सरकारी स्तर पर पुनः धान खरीद का

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में डेढ़ लाख क्विंटल धान खरीद के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 50,791.62 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। वहीं सरकारी स्तर पर पुनः धान खरीद का कोई भी पत्र विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। जिससे किसानों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है। एक ओर जहां सरकारी स्तर पर पुनः धान खरीद की बात कही जा रही है, वहीं विभाग को अब तक निर्देश नही मिलने से किसान परेशान हैं। पूर्व में 15 दिसंबर 2024 से 15 अप्रैल 2025 तक धान खरीद का निर्देश संबंधित विभाग को मिला था। वहीं सरकारी स्तर पर धान खरीद की तारीख बढ़ा कर 30 अप्रैल करने की चर्चा है, पर विभाग को अबतक इस संबंध में कोई पत्र नही मिला है। बताते चलें कि जिले के 21 लैम्पस के माध्यम से 15 अप्रैल तक धान की खरीददारी की गई। वहीं
जिले के गोदामो से मिलरों द्वारा धान उठाव की गति यथावत बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।