स्कूली छात्रों के बीच बैग वितरण
महेशपुर के प्रखंड प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 1 से 5 के 65 छात्रों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी और अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।...

महेशपुर। प्रखंड प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय के कक्षा 1 से 5 के कुल 65 छात्र-छात्राओं के बीच प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी की उपस्थिति में स्कूल बैग का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका सुष्मिता तिवारी, बेबी कुमारी, शिक्षक संतोष रविदास भी उपस्थित थे। इस संबंध में जानकारी लेने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक कुल 95 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। अभी नामांकन चल रहा है। शुक्रवार को कुल 65 छात्र-छात्राएं उपस्थित हैं। आज कक्षा 1 से 5 के छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।