स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में प्रत्यय चयनित
पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तहत चल रहे एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के छात्र प्रत्यय पांडेय का चयन उड़ीसा के कटक में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नामांकन के लिए हुआ है। उन्होंने चयन प्रतियोगिता...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्षण में संचालित एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र तथा जीपीएस स्कूल जमुने के छात्र प्रत्यय पांडेय का चयन उड़ीसा के कटक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई ) में नामांकन के लिए हुआ है। प्रत्यय कटक में आयोजित चयन प्रतियोगिता में भाग लेकर बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। परफॉर्मेंस के आधार पर साई सेंटर में नामांकन के लिए चयन किया गया है। प्रत्यय के प्रशिक्षक एथलेटिक्स कोच रेशमा पांडेय थी। प्रत्यय 2023- 24 में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स में गोल्ड तथा राज्य स्तरीय खेलों झारखंड शॉटपुट थ्रो प्रतियोगिता में दो बार प्रथम लाकर पलामू जिला का मान सम्मान बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर पलामू जिला खेल पदाधिकारी सेवा राम साहु , पलामू जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय ,पलामू जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, सचिव संजय कुमार त्रिपाठी,पलामू जिला कबड्डी संघ के सचिव उपेन्द्र कुमार, पलामू जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे ,जीजीपीएस स्कूल जमुने के शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। फोटो-राजेश-1- स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयनित प्रत्यय पांडेय।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।