हनुमान जयंती पर किया माल्यार्पण
मेदिनीनगर में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने हनुमान जयंती के अवसर पर काली मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने बताया कि हनुमान जी की उपासना से सभी संकट दूर होते हैं।...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने हनुमान जयंती के अवसर पर काली मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। श्याम पाठक ने विधि विधान के साथ पूजा पाठ कराई। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि हनुमान जी की सच्ची श्रद्धा से उपासना करने से सभी संकट दूर होती है। इस लिए इन्हें संकट मोचन कहा जाता है। उनकी पूजा भक्ति साहस और समर्पण का प्रतीक है। हनुमान जी जयंती शक्ति एवं भक्ति का प्रतीक है। मौके पर अजय कुमार, रवि कुमार सिंहा, उपेन्द्र तिवारी, शिवनारायण साव, संजय तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।