डीएवी घाटो के स्वर्णिम नारायण बनें 10वीं के जिला सेकेंड टॉपर
वेस्ट बोकारो में सीबीएसई दसवीं बोर्ड के परिणाम में डीएवी घाटो के स्वर्णिम नारायण ने 97.40% अंक प्राप्त कर रामगढ़ जिले में सेकेंड टॉपर बने। स्कूल की सुबरीना सिंह और धनराज शर्मा क्रमशः 94.80% और 94.20%...

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। सीबीएसई दसवीं बोर्ड के मंगलवार को जारी परीक्षा परिणाम में डीएवी घाटो के स्वर्णिम नारायण ने 97.40% अंक प्राप्त कर जहां रामगढ़ जिले में सेकेंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया साथ ही सर्वाधिक अंक हासिल कर स्कूल के टॉपर छात्र बनें। वहीं स्कूल की सुबरीना सिंह ने 94.80% अंक प्राप्त कर सेकेंड टॉपर और धनराज शर्मा 94.20% अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर होने का गौरव हासिल किया। इसके साथ मोहित कुमार को 93.40% अंक, आर्य दुबे 93.0% अंक, कुश कुमार सिंह 92.80% अंक, रिद्धि सोनी 92.60% अंक, अनुष्का प्रसाद 92.60% अंक, सृष्टी पाठक 92.60% अंक, मो. जीशान 92.20% अंक, आर्यन कश्यप 91.60% अंक, सोमू कुमार महतो 90.20% अंक और शिखा सिंह को 90% अंक प्राप्त हुए।
स्कूल से कुल 111 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 103 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से सफलता हांसिल किया है। वहीं दूसरी ओर हॉली क्रॉस स्कूल घाटो में कुल 140 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। महत्वपूर्ण बात रहीं कि स्कूल के टॉप थ्री में छात्राओं ने अपना कब्जा जमाया। स्कूल की सिद्धि कुमारी ने सर्वाधिक 96% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनीं। वहीं अंतरा विश्वास ने 93.6% अंक प्राप्त कर सेकेंड टॉपर और श्रेया प्रियम 92.2% अंक प्राप्त कर तीसरी टॉपर बनीं। वहीं एश्वर्य कुमार सिंह को 91.8% अंक, आयुष कुमार 91.4% अंक, हबीबाह सुल्तान 91.2% अंक और आफरीन सुल्तान को 90.2% अंक प्राप्त हुए। सभी सफल विद्यार्थियों को स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षकगणों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।