लोकल सेल को लेकर रैयत-विस्थापितों का धरना-प्रदर्शन
भुरकुंडा में रैयत विस्थापित मोर्चा ने लोकल सेल में हिस्सेदारी की मांग को लेकर धरना दिया। मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी बेसरा ने कहा कि भुरकुंडा परियोजना उनकी जमीन पर चल रही है, इसलिए रैयत-विस्थापितों का...

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा ने लोकल सेल में हिस्सेदारी की मांग को लेकर मंगलवार को भुरकुंडा परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के भुरकुंडा शाखा अध्यक्ष सन्नी बेसरा और संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र मांझी ने किया। इसमें सीसीएल प्रबंधन की वायदा खिलाफी के विरूद्ध प्रदर्शन करते हुए रैयत-विस्थापितों ने भुरकुंडा लोकल सेल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि भुरकुंडा परियोजना उनकी जमीन पर संचालित हो रही है। इसलिए लोकल सेल जैसे रोजगार के साधन पर पहला अधिकार रैयत-विस्थापितों का है। सीसीएल प्रबंधन लोकल सेल चालू कर उसके संचालन का दायित्व मोर्चा को सौंपते हुए हिस्सेदारी सुनिश्चित करे।
यदि शीघ्र ऐसा नहीं हुआ तो मोर्चा क्रमवार आंदोलन का आह्वान करेगा। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शंकर मांझी, धनीराम मांझी, ठुरका मांझी, अनिल मांझी, रामेश्वर मांझी, सुनील मुर्मू, रंजीत मांझी, शिवलाल मांझी, ब्रह्मदेव मुर्मू, सिकंदर सोरेन, महेश मांझी, कंदरू मांझी, पिंटू मांझी, किरण मांझी, संतोषी देवी, सन्नी देवी, अनिता देवी, विशाखा टुड्डू, रीमा हेंब्रम, मोरा मांझी, मुन्नी देवी, सावित्री देवी, रानी टुड्डू, सरस्वती देवी, रीता देवी, फूलो देवी, आशा देवी, नीता देवी, गीता देवी, मनोज मुर्मू, राम मुर्मू, शिवराज हांसदा आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।