Spiritual Teachings and Community Gathering at Rudra Mahayagna in West Bokaro जीवन में गुरु का स्थान सबसे सर्वश्रेष्ठ : मुकुंद जी महाराज, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsSpiritual Teachings and Community Gathering at Rudra Mahayagna in West Bokaro

जीवन में गुरु का स्थान सबसे सर्वश्रेष्ठ : मुकुंद जी महाराज

वेस्ट बोकारो में आयोजित नौ दिवसीय श्री शिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के दौरान मुकुंद जी महाराज ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन का पहला गुरु मां होती है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 25 April 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
जीवन में गुरु का स्थान सबसे सर्वश्रेष्ठ : मुकुंद जी महाराज

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। जीवन में गुरु का स्थान सबसे सर्वश्रेष्ठ और महत्वपूर्ण होता है। उक्त बातें लइयो ढोठाटंड़ में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन अपने प्रवचन के दौरान वृंदावन मथुरा से आए मुकुंद जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि इंसान के जीवन का पहला गुरु उसकी मां होती है। मां का अनादर कभी भी किसी भी परिस्थिति में नहीं करनी चाहिए। आप जीवन में जिनसे भी कुछ सिखते हो वो आपके लिए गुरु समान है इसलिए उनका आदर करें। आज के युवा पिढ़ी में पतन का एक मुख्य कारण है मोबाइल। मोबाइल में क्या देखना है और क्या नहीं इसकी समझ होनी चाहिए। जीवन में अगर अनुकरण करना हो तो भगवान श्री राम के चरित्र का अनुकरण करें। वहीं गुरुवार को यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु विभिन्न देवी देवताओं के जय घोष के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए दिखे। इधर लगातार गर्मी में इजाफा होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए रात में भी देखने को मिल रहा है। मौके पर यज्ञाचार्य राकेश कुमार पांडेय, मुखिया मदन महतो, सुनिल मिश्रा, जगमोहन महतो, रमेश महतो, मुख्य यजमान चितरंजन महतो, जगरनाथ महतो, भादे महतो, तिलक महतो, बिरेंद्र महतो, कैलाश महतो, प्यारेलाल महतो, इंदर महतो सहित यज्ञ कमेटी के कई अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।