Tribal Families Continue Hunger Strike in Gola Demanding Land Rights गोला प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन दुसरे दिन जारी, एक की हालत बिगड़ी, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTribal Families Continue Hunger Strike in Gola Demanding Land Rights

गोला प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन दुसरे दिन जारी, एक की हालत बिगड़ी

--देर शाम को जमीन की मापी कर सीमांकन करने के आश्वासन के बाद अनशनकारी अनशन को समाप्त कर घर लौटे गोला प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में दूसरे दिन गुरुवा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 8 May 2025 11:07 PM
share Share
Follow Us on
गोला प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन दुसरे दिन जारी, एक की हालत बिगड़ी

गोला, निज प्रतिनिध। गोला प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में दूसरे दिन गुरुवार को भी खोखा गांव के कुछ आदिवासी करमाली परिवार का आमरण अनशन जारी रहा। इस बीच एक अनशनकारी शिवा करमाली की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे तत्काल सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज किया गया। बता दें कि हुप्पू पंचायत के खोखा गांव के कुछ आदिवासी करमाली परिवार के लोग जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में विगत दिन आमरण अनशन बैठ गए। इसमें महिला-पुरुष सहित छोटे छोटे बच्चे भी शामिल थे। आमरण अनशन में बैठ लोगों का आरोप है कि विवादित भूमि की मापी व सीमांकन को लेकर पिछले तीन-चार वर्षों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।

लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी इस मामले को टालते जा रहे हैं। --क्या है पूरा मामला--अनशन में बैठे शंकर करमाली, प्रमोद करमाली, मुन्ना करमाली, कृष्णा करमाली, विकास करमाली व अन्य का कहना है कि आदिवासी खतियानी जमीन से सटे 1.20 एकड़ गैरमजुरआ भूमि है। जिसपर गांव के कुछ लोग फर्जी कागज बनाकर कब्जा करने के फिराक में हैं। जबकि उस जमीन पर हमलोगों का वर्षों से कब्जा है। इसके बाद भी गांव के कुछ लोग डरा धमका कर उसमें कब्जा कर रहे हैं। --झामुमो जिला अध्यक्ष पहुंचे गोला--इस मामले की जानकारी मिलने के बाद झामुमो के जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कु, प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया सतीश मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष फखरुद्दीन अंसार व अन्य कई पार्टी कार्यकर्ता गोला पहुंचे और अनशनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सीओ समरेश प्रसाद भंडारी से भेंट कर मामले पर बात की। इसी बीच सीओ ने झामुमो नेताओं को न्यायालय अनुमंडल दण्डाधिकारी, रामगढ़ का वाद संख्या-12/2024 धारा-144 दप्रस शिवचरण महतो वगैरह बनाम मुन्ना करमाली वगैरह के आलोक में पारित आदेश को दिखाते हुए आश्वासन दिया कि पारित आदेश के आलोक में विवादित भूमि का 15 मई को मापी कर सीमांकन किया जाएगा। अगर विवादित भूमि गैरमजरूआ भूमि है, तो उसे चिन्हित कर नियमानुसार जमाबन्दी जांच या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इधर आवेदन के बाद सभी अनशनकारी अनशन को समाप्त कर घर चले गए। मौके पर रथु करमाली, पवन करमाली, आकाश करमाली, संतोष करमाली, डीपलेश करमली, पुनम देवी, परी देवी, बुधनी देवी, बालो देवी, खुशबू देवी, भारती देवी, हेमंती देवी, प्रियंका देवी व अन्य शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।