डोरंडा कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग
रांची के डोरंडा कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा से मिला। उन्होंने शैक्षणिक समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर ज्ञापन सौंपा। छात्रों को उपस्थिति...

रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रांची महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डोरंडा कॉलेज में शैक्षणिक व मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। रांची महानगर मंत्री तुषार दुबे ने बताया कि भूगोल स्नातक सेमेस्टर-4, सत्र 2022-26 और स्नातकोत्तर सेमेस्टर-4, सत्र 2023-25 में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति को आधार बनाते हुए विभागाध्यक्ष ने परीक्षा में बैठने से विद्यार्थियों को वंचित दिया है। साथ ही, कॉलेज में पेयजल, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया। तुषार दुबे ने कहा कि कॉलेज प्रशासन जल्द इन समस्याओं को दूर करे अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
महानगर सह मंत्री हर्ष राजपूत ने कहा कि कॉलेज में इस तरह की समस्याओं से विद्यार्थी त्रस्त हैं, इनका जल्द समाधान निकाला जाए। प्राचार्य ने सभी मुद्दों पर जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शिवम लोहरा, हर्ष यादव, सुनील कुमार, अनुज कुमार, आयुष सिंह शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।