Birsa Munda Jayanti Celebration in Ranchi with Cultural Programs and Honors बिरसा मुंडा जयंती समारोह 11 को, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBirsa Munda Jayanti Celebration in Ranchi with Cultural Programs and Honors

बिरसा मुंडा जयंती समारोह 11 को, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

रांची में 11 मई को बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ विशिष्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 8 May 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
बिरसा मुंडा जयंती समारोह 11 को, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

रांची, वरीय संवाददाता। कलिंगा भारती फाउंडेशन, नई दिल्ली और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 11 मई को बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में होगा। उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो ने गुरुवार को बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सांसद संजय सेठ होंगे। समारोह में सामाजिक चेतना के उद्घोषक, जल-जंगल, जमीन और हक के लिए आवाज उठाने वाले बिरसा मुंडा के बहुआयामी व्यक्तित्व की विभिन्न पहलूओं पर चर्चा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला दल के धीरज महतो, अश्विनी कुमार, हेमलता कुमारी सहित कई कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

झारखंड के खुंटकाठी मुंडारी गीत लखन गुड़िया, बिरसा मुंडा पर गीत धनंजय महतो, कविता पाठ मुक्तिपद महतो द्वारा की जाएगी। समारोह में बिरसा मुंडा के वंशजों में सुखराम मुंडा, लखीमनी देवी, जौनी मुंडा, जंगल सिंह मुंडा, गांगी मुंडा, लखीमनी मुंडा, सावनी मुंडा, बुद्धराम मुंडा, सावनी मुंडा, रवि मुंडा, सुमी मुंडा, कानू मुंडा, सुभद्रा मुंडा, लखीरानी मुंडा, बिरसा मुंडा, नारायण मुंडा को सम्मानित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।