BJP Protests Against Terrorism in Pahalgam Jammu-Kashmir अड़की में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Protests Against Terrorism in Pahalgam Jammu-Kashmir

अड़की में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अड़की मंडल ने प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष परशुराम दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया और शहीदों के प्रति...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 09:49 PM
share Share
Follow Us on
अड़की में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

अड़की, प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अड़की मंडल की ओर से बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष परशुराम दास के नेतृत्व में स्थानीय चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन कर आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय, शहीदों अमर रहें जैसे नारे लगाए और कश्मीर में मारे गए निर्दोष नागरिकों की हत्या पर कड़ा आक्रोश प्रकट किया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय मुंडा समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान गोपाल स्वर्णकार, सुभाष हालदार, अजय साहू, शिवनारायण तिवारी, विपुल तिवारी, प्रदीप साहू, बबलू पुराण, प्रदीप गुप्ता, विकास साहू, जयचंद कुमार, हरलाल मुंडा, प्रवीण साहू, कुलदीप मुंडा, रोहित हजम, विमल साहू, राजू साहू, अमित साहू, प्रमोद साहू और महात्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।