BJP Workers Demand Dismissal of Jharkhand Minister Hafizul Hasan Ansari Over Allegations अनगड़ा से भाजपा कार्यकर्ता राजभवन मार्च में हुए शामिल , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Workers Demand Dismissal of Jharkhand Minister Hafizul Hasan Ansari Over Allegations

अनगड़ा से भाजपा कार्यकर्ता राजभवन मार्च में हुए शामिल

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता राजभवन मार्च में गए। कार्यकर्ताओं ने गेतलसूद चौक पर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि मंत्री ने संविधान का अपमान किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 17 April 2025 09:30 PM
share Share
Follow Us on
अनगड़ा से भाजपा कार्यकर्ता राजभवन मार्च में हुए शामिल

अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता राज्यपाल से मिलने राजभवन मार्च में गेतलसूद से रवाना हुए। भाजपा कार्यकर्ता पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार और भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो सत्यदेव मुंडा के नेतृत्व में गुरुवार को रवाना हुए। गेतलसूद चौक में सभी ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने संविधान के नाम पर मंत्री पद की शपथ ली है। संविधान की रक्षा का शपथ ली, परंतु संविधान से ऊपर शरीयत को बताकर संविधान का अपमान किया है। ऐसे देशविरोधी मानसिकता वाले को झारखंड केबिनेट से अविलंब बर्खास्त किया जाए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, बिगेश्वर महतो, बन्नू बेदिया, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, बिहारी महतो, मानेश्वर मुंडा, अनिल मुंडा, सोहन बेदिया, नागेश्वर महतो, शिकारी महतो, कमलाकांत मुंडा, पवन लोहरा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।