Court Acquits Four Accused of Cockfighting During Lockdown Due to Lack of Evidence लॉकडाउन में मुर्गों की लड़ाई मामले में चार आरोपी रिहा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCourt Acquits Four Accused of Cockfighting During Lockdown Due to Lack of Evidence

लॉकडाउन में मुर्गों की लड़ाई मामले में चार आरोपी रिहा

रांची में न्यायिक दंडाधिकारी ने कोरोना काल में लॉकडाउन उल्लंघन कर मुर्गों की लड़ाई करने के आरोप में चार आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। आरोपियों को 13 अप्रैल 2020 को सोनाहातू के टांग-टांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 9 April 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
लॉकडाउन में मुर्गों की लड़ाई मामले में चार आरोपी रिहा

रांची। न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने बुधवार को कोरोना काल में लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुर्गों की लड़ाई का खेल करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे चार आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने सोनाहातू थाना क्षेत्र निवासी देवी राम महतो, भजोहरी महतो, हेम सागर महतो और पुष्कर महतो को बरी कर दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि कोरोना काल में 13 अप्रैल 2020 को सोनाहातू के टांग-टांग बाजार में लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुर्गों की लड़ाई खेल करते दंडाधिकारी ने चारों को पकड़ा था। मामले में सूचक सहित अन्य चार गवाहों की गवाही हुई थी, लेकिन घटना साबित नहीं हो पाई। इसका लाभ आरोपियों को मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।