Farmers Struggle as Rice Procurement Slows in Khalari Block खलारी के लैंपस में हुई 736.40 क्विंटल धान की खरीददारी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFarmers Struggle as Rice Procurement Slows in Khalari Block

खलारी के लैंपस में हुई 736.40 क्विंटल धान की खरीददारी

खलारी प्रखंड में धान के उठाव में देरी के कारण किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दो लैंपस में रखे 736.40 क्विंटल धान में से केवल 423.75 क्विंटल का ही उठाव हुआ है। किसानों को धान का भुगतान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 15 April 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
खलारी के लैंपस में हुई 736.40 क्विंटल धान की खरीददारी

खलारी-पिपरवार हिन्दुस्तान टीम। खलारी प्रखंड में बने दो लैंपस से मिलरों के द्वारा धान के उठाव को धीमा कर दिया है, जिसके कारण खलारी प्रखंड के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिलर के द्वारा गोदाम से धान का उठाव पूरी तरह से नहीं करने के कारण किसानों को धान का पैसा का भुगतान नहीं हो पा रहा है। पिछले तीन महीने में खलारी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दो धान क्रय केंद्र में 736.40 क्विंटल धान की खरीददारी हुई है, जिसमें मात्र 423.75 क्विंटल धान मिल में भेजा गया है जबकि 313.35 क्विंटल धान खलारी प्रखंड के तुमांग पंचायत में बने लैंपस और राय पंचायत में बने लैंपस गोदाम में रखा हुआ है। खलारी प्रखंड के 44 किसानों से धान की खरीददारी की गई है।

धान खरीद बंद होने से लौट रहे हैं किसान: खलारी प्रखंड के धान क्रय केंद्र में धान की खरीद 31 मार्च के बाद बंद होने से किसान धान क्रय केंद्र से प्रतिदिन लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार के द्वारा दुबारा धान खरीदी करने का आदेश दिया गया है लेकिन धान क्रय केंद्र में धान नहीं ली जा रही है।

खलारी प्रखंड के दो लैंपस में रखा गया है धान: खलारी प्रखंड में कोई भी बड़ा गोदाम नहीं है, जिसके कारण पूरे खलारी प्रखंड में बने दो लैंपस में पूरे खलारी प्रखंड के किसानों से क्रय किए गए धान को रखा गया है।

खलारी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले धान अधिप्राप्ति केंद्र तुमांग में 640.40 क्विंटल धान की खरीद हुई है, जिसमें 430.75 क्विंटल धान का उठाव होकर मिल भेज दिया गया है, शेष 216.68 क्विंटल धान बचा हुआ है। धान के उठाव को लेकर विभाग को आवेदन दिया गया है, परंतु अभी तक किसी तरह का निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है। धान आवश्यक से अधिक धान अधिप्राप्ति केंद्र में रखने से सूखने या चूहों के कुतरने के कारण वजन में कमी आएगी, जिसकी भरपाई केंद्र को ही करना है, जिससे केंद्र को नुकसान होगा। वहीं अभी तक 423.75 क्विंटल धान का किसानों को पूरा भुगतान भी नहीं हुआ है, जिससे किसान परेशान है जबकि 15 दिसंबर को ही किसान धान दिए थे, अभी मार्च महीना खत्म होने वाला है लेकिन अभी तक किसानों को पूरा पैसा नहीं मिल पाया है।

किशुन मुंडा, अध्यक्ष तुमांग लैंपस।

खलारी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले राय धान अधिप्राप्ति केंद्र में 196 क्विंटल धान की खरीद हुई है, जिसमें एक भी धान का उठाव नहीं हुआ है, जबकि धान की खरीद दिसंबर में ही हुई है, अभी मार्च का महीना खत्म होने वाला है। धान उठाव को लेकर विभाग को पहले ही चिट्ठी भेजा गया था पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिला है। बीएसओ और जन सेवक से इस संबंध में बात होने पर दोबारा चिट्ठी डालने को बोला गया है। धान उठाव में देरी होने से नुकसान होगा, इसके साथ ही भुगतान नहीं मिलने से परेशान किसानों का भरोसा भी उठ जाएगा। जिससे दोबारा धान खरीदने में कठिनाई होगी।

रोशन मुंडा, अध्यक्ष राय लैंपस।

खलारी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले किसानों के द्वारा अपना धान क्रय केंद्र में जमा करा दिया गया है। अभी भी केंद्र में धान रखने का स्थान बचा हुआ है। 31 मार्च तक ही धान की खरीद करना था उसके बाद धान की खरीद बंद कर दी गई है, 31 मार्च के बाद धान लेने के लिए विभागीय आदेश नहीं आया है विभागीय आदेश आने के बाद धान की खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत किसानों के धान के पैसे का भुगतान हो गया है,मिलरों के द्वारा धान उठाव के लिए आरओ कट गया है जल्द ही धान का उठाव होगा, धान का उठाव करने के बाद जल्द ही किसानों के पैसे का भुगतान किया जाएगा।

सुनील कुमार, बीसीओ, खलारी प्रखंड।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।