आंदोलनकारियों का बलिदान और योगदान अविस्मरणीय : भूषण तिर्की
झारखंड आंदोलनकारियों की कुर्बानियों को भूषण तिर्की ने याद किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। बैठक में पुष्कर महतो ने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की आवश्यकता...

बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारियों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। आंदोलनकारियों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। यह बातें गुमला के विधायक भूषण तिर्की ने कहीं। वे झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिले के तत्वावधान में शनिवार को महादानी मैदान बेड़ो के रंगमंच पर हुई विशेष बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के आंदोलनकारियों में बिरसा मुंडा, तेलंगा खड़िया, वीर बुधू भगत, विनोद बिहारी महतो और निर्मल महतो समेत अन्य हमेशा याद किए जाएंगे। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अपने बाल-बच्चों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखना होगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के आश्रितों को पांच प्रतिशत आरक्षण का गजट नोटिफिकेशन करने के प्रति आभार जताया। वहीं उत्तराखंड की तर्ज पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का गजट नोटिफिकेशन और सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये देने के दायित्व का निर्वहन करे। बैठक में अध्यक्ष जुगेश उरांव, सचिव अब्दुल मोतलिब, कोरेस मिरदाहा, पीटर तिर्की, शिशिर लकड़ा, धनंजय कुमार राय, केंद्रीय संरक्षक नेहा नवनीता, जिला संयोजिका पुष्पा वरदेवा और सहीन्द्र लकड़ा आदि ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन सहीन्द्र लकड़ा ने किया। मौके पर बिरसा मुंडा, पीटर तिर्की, किशोर तिर्की, भीमसेन सोरेन, भुवनेश्वर साहू, राजकिशोर अविनाश, केदार महतो, पूनम लकड़ा, नीली तिर्की, अमर टोप्पो और सत्येंद्र साहू समेत दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।