डीएवी के स्कूलों में मना मजदूर दिवस
रांची में डीएवी ग्रुप के स्कूलों में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य बिपिन राय ने शिक्षकेतर कर्मचारियों का स्वागत किया और उनके योगदान को सराहा। विशेष हवन का आयोजन डीएवी बरियातू में...

रांची। डीएवी ग्रुप के स्कूलों में बीते गुरुवार को मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएवी हेहल में प्राचार्य बिपिन राय ने सहयोगी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। कहा, विद्यालय की नींव को मजबूती देने में शिक्षकेतर कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह दिवस उनके परिश्रम, समर्पण और निष्ठा को सम्मान देने का अवसर है। डीएवी बरियातू में विशेष हवन का आयोजन किया गया। विद्यालय की अध्यक्ष सुशीला गुप्ता, शत्रुघ्न लाल गुप्ता व प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विशेष हवन किया। वहीं, सुशीला गुप्ता ने संजय मिश्रा को प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।