Labour Day Celebrated in CCL s NK Area with Awards and Honors एनके एरिया में मनाया गया मजदूर दिवस, 21 कामगारों को किया गया सम्मानित , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsLabour Day Celebrated in CCL s NK Area with Awards and Honors

एनके एरिया में मनाया गया मजदूर दिवस, 21 कामगारों को किया गया सम्मानित

सीसीएल के एनके एरिया में गुरुवार को मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के उत्कृष्ट कामगारों को सम्मानित किया गया। मजदूर प्रतिमा पर माल्यार्पण और मिठाई वितरण का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 2 May 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
एनके एरिया में मनाया गया मजदूर दिवस, 21 कामगारों को किया गया सम्मानित

खलारी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के एनके एरिया में गुरुवार को मजदूर दिवस मनाया गया। महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में मजदूर दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्र के सभी परियोजनाओं में काम करने वाले उत्कृष्ट कामगारों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से कोल इंडिया का कॉर्पोरेट गीत गाकर किया गया। इसके बाद अधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों ने मजदूरों को उपहार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कामगारों में डकरा परियोजना के कंचन महतो, फिरोज अंसारी, जीतू मुंडा, दीपक गंझू केडीएच परियोजना के रामचंद्र सतनामी, बिलीयम उरांव, बिरसा महतो, मनोज गंजू, मनोज कुमार विश्वकर्मा पुरनाडीह परियोजना के सुलेंदर मुंडा, बुनिया उरांव, चालीतर भुइयां, गणेश मोदी, योगेन्द्र कुमार रोहिणी के सुनील कुमार, उमेश प्रसाद, दिनेश्वर सिंह, लोकनाथ महतो,उपेंद्र सिंह सेंट्रल हॉस्पिटल डकरा के सूरज कुमार,चुरी के गुर्जर महतो शामिल है।

कार्यक्रम का संचालन कार्मिक अधिकारी रानी चौबे और धन्यवाद ज्ञापन निखिल अखौरी ने किया। इस मौके पर महाप्रबंधक संचालन अनुज कुमार, एरिया सेफ्टी ऑफिसर अखिलेश्वर प्रसाद, एरिया ट्रेनिंग ऑफिसर राकेश रोशन, रोहिणी परियोजना पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर नीतीश झा, श्रमिक प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, कृष्णा चौहान, पिंकू सिंह, रमेश कुमार, रविंद्र बैठा, ओम प्रकाश शर्मा, विमल उरांव सहित कई लोग मौजूद थे। श्रमिक प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण: मजदूर दिवस के अवसर पर एनके एरिया में स्थापित मजदूर प्रतिमा पर अधिकारियों ,श्रमिक प्रतिनिधियों और मजदूरों ने माल्यार्पण किया। केडीएच परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी, सुनील कुमार सिंह,पजू महतो, उदय सिंह सहित कई लोगों ने मजदूर प्रतिमा स्थल पहुंचकर मजदूर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मजदूर दिवस की बधाई दी। इससे पूर्व प्रबंध के द्वारा प्रतिमा और आसपास के स्थल की साफ- सफाई कराई गई थी। मजदूर दिवस के अवसर पर एनके एरिया के सभी कामगारों के बीच मिठाई का भी वितरण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।