कर्रा में वज्रपात से 10 वर्षीय बच्चा बेहोश, फसलों को नुकसान
कर्रा के कुरसे गांव में हल्की बारिश के दौरान ठनका गिरने से 10 वर्षीय करमा धान बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी केंद्र ले जाकर इलाज करवाया। डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया और तीन घंटे बाद अस्पताल...

कर्रा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की छाता पंचायत के कुरसे गांव में हल्की बारिश के साथ ठनका गिरने से मंगरा धान का 10 वर्षीय बेटा करमा धान बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्चों को सीएचसी केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चों का उपचार किया। जांच में डॉक्टर ने बच्चे को खतरे से बाहर बताया। तीन घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने बताया कि करमा धान अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान ठनका गिरने के झटका लगने से बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद स्वस्थ हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर कर्रा मुखिया रश्मि लकड़ा और समाजसेवी जिता मिंज सीएचसी कर्रा पहुंचकर घायल बच्चे का हाल जाना। इधर, शुक्रवार की दोपहर में कर्रा के आसपास के क्षेत्र पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों के खेत में लगे फल और सब्जी की खेती को काफी नुकसान हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।