मध्यस्थता से सुलझा दंपती का आपसी विवाद
रांची में डालसा और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सहयोग से पति-पत्नी के बीच विवाद का सफल समाधान हुआ। चंद्र किशोर महतो और सीमा देवी के बीच पारिवारिक विवाद को मध्यस्थ अधिवक्ता राजेश सिन्हा ने...

रांची। डालसा और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सहयोग से मध्यस्थता के जरिए पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझा लिया गया। इसमें दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं और समझौते सफल रहा। तमाड़ निवासी चंद्र किशोर महतो की शादी बोकारो की सीमा देवी के साथ हुई थी। दोनों के बीच कुछ दिनों बाद पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था। संगठन के अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि चंद्र किशोर महतो ने 17 मार्च को संगठन को आवेदन दिया था। इसके आधार पर पिछले दिनों दोनों को डालसा कार्यालय बुलाया गया। विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थ अधिवक्ता राजेश सिन्हा को सौंपा गया। दोनों के बीच बैठक कर आपसी विवाद को समाप्त किया गया। इससे परिवार बिखरने से बच गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।