National Educational Federation Forms Units at Jharkhand Universities सीयूजे और बीएयू में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की इकाई गठित, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNational Educational Federation Forms Units at Jharkhand Universities

सीयूजे और बीएयू में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की इकाई गठित

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठकें हुईं। सीयूजे में डॉ राजेश कुमार को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि बीएयू में डॉ नंदिनी कुमारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 24 April 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
सीयूजे और बीएयू में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की इकाई गठित

रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा संवर्ग) की दो बैठकें झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में गुरुवार को हुईं। दोनों विश्वविद्यालयों के लिए महासंघ की इकाई गठित की गई। सीयूजे में डॉ राजेश कुमार अध्यक्ष बनाए गए। बीएयू में डॉ नंदिनी कुमारी अध्यक्ष चुनी गईं। मौके पर महासंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने शिक्षकों से भारतीय ज्ञान परंपरा, विरासत और भारतीय मूल्यों के संरक्षण-संवर्धन के लिए काम करने तथा गुरु शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने पर बल दिया। झारखंड के प्रांतीय महासचिव डॉ अभय कृष्ण सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।

इनका चयन

सीयूजे में उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञान पुष्पांजलि, रश्मि वर्मा, महामंत्री डॉ प्रणय पाराशर, कोषाध्यक्ष डॉ नरेश बुरला, कार्यकारिणी में डॉ किरण जलेय, डॉ डाली राम बुरादा व डॉ शांति स्वरूप महतो हैं। बीएयू में उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा कुमारी, डॉ अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री डॉ अनिल कुमार व कोषाध्यक्ष डॉ शिवम मिश्र चुने गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।