Over 39 Lakh Scholarships Granted to Students for Pre and Post Matric 2023-24 पिछड़ा वर्ग के 91 हजार छात्र-छात्राओं के लिए 157 करोड़ कराया जा रहा उपलब्ध : अजय नाथ झा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsOver 39 Lakh Scholarships Granted to Students for Pre and Post Matric 2023-24

पिछड़ा वर्ग के 91 हजार छात्र-छात्राओं के लिए 157 करोड़ कराया जा रहा उपलब्ध : अजय नाथ झा

आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि 2023-24 के लिए 39 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दी गई है। प्री मैट्रिक में 35,09,863 और पोस्ट मैट्रिक में 4,89,765...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 28 Dec 2024 06:51 PM
share Share
Follow Us on
पिछड़ा वर्ग के 91 हजार छात्र-छात्राओं के लिए 157 करोड़ कराया जा रहा उपलब्ध : अजय नाथ झा

आदिवासी कल्याण आयुक्त ने सोशल मीडिया में प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की दी जानकारी रांची, संवाददाता। आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने कहा है कि प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक 2023-24 के लिए 39 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। यह राशि वर्ष 2024 में दो चुनाव (लोकसभा और विधानसभा) होने के बावजूद दी गई है।

इसमें प्री मैट्रिक में छात्रवृत्ति लेने वालों की संख्या 35,09,863 है। वहीं, पोस्ट मैट्रिक में 4,89,765 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली है। प्री-मैट्रिक के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए भी 18,08,878 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई है। कल्याण आयुक्त ने शनिवार को सोशल मीडिया में किए अपने एक पोस्ट में ई-कल्याण छात्रवृत्ति के महत्वपूर्ण तथ्य की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछड़ा वर्ग के लगभग 91,000 छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान अभी किया जाना है। इसके लिए कल्याण मंत्री के अनुमोदन से विभाग द्वारा 157 करोड़ राशि उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।

उन्होंने लिखा है कि वित्तीय 2022-23 में छात्रवृत्ति की ई-कल्याण पोर्टल पोस्ट मैट्रिक के लिए नहीं खुली थी। इसी तरह प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान भी दिसंबर 2022 में शुरू हुआ। इसके कारण ई-कल्याण एक शैक्षणिक सत्र पीछे हो गया था। वर्ष 2023-24 में और 2024-25 में छात्रवृत्ति वितरण को पूरी तरह नियमित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अजय नाथ झा ने कहा कि प्री-मैट्रिक के लिए स्कूली शिक्षा विभाग के विद्यालयों से आवेदन प्राप्त होते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विद्यालयों से 28 लाख आवेदन आए हैं। इसमें से 18,08,878 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल चुकी है। प्री मैट्रिक के लिए आवंटित राशि कार्यालय को उपलब्ध है। जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 की समाप्ति से पहले और भी जितने आवेदन प्राप्त हों उन सभी का संपूर्ण भुगतान पूरा कर दें। इसके अलावा किसी भी मामले में आवंटन की तत्काल कोई कमी नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।