मैकलुस्कीगंज में मसीहियों ने मनाया पाम संडे खजूर पर्व
मैकलुस्कीगंज के सैक्रेड हर्ट चर्च लपरा में रविवार को पाम संडे खजूर पर्व धूमधाम से मनाया गया। मसीही विश्वासी खजूर की डाली लेकर जूलूस में शामिल हुए। पुरोहित फिलिप मिंज ने खजूर डालियों का आशीष दिया और...

मैकलुस्कीगंज प्रतिनिधि। मैक्लुस्कीगंज के सैक्रेड हर्ट चर्च लपरा में रविवार को पाम संडे खजूर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार की सुबह लपरा, लालपुर, मायापुर, मसरीखाड, दुल्ली परसातरी एवं आसपास के मसीही विश्वासी खजूर की डाली लेकर सेवा मार्ग मध्य विद्यालय परिसर पहुंचे। यहां से मसीही जुलूस पुरोहित फिलिप मिंज,पुरोहित हुबेर्तुस बेक और पुरोहित देवनीश खेस के नेतृत्व में जूलूस की शक्ल लेकर प्रभु यीशु का गुणगान करते हुए शोभा यात्रा निकाली और चर्च में प्रवेश किया। तत्पश्चात मुख्य अनुष्ठाता फिलिप मिंज के द्वारा खजूर डालियों का आशीष और मिस्सा अनुष्ठान कराया गया। इस दौरान अनुयायियों को प्रभु यीशु के यरुशलम प्रवेश पर प्रभु के दुःख भोग की कथा सुनाई गयी। पुरोहित ने अपने संदेश में कहा कि आध्यात्मिक साधना करने से लोग पाप से मुक्त रहकर ईश्वर से जुड़े रहते हैं। जब हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, तो वह हमेशा हमारे साथ रहते हैं। ईश्वर काफी दयालु हैं। जब भी कोई उन्हें सच्चे मन से याद करता है, तो वे उनकी सहायता के लिए जरूर आते हैं। अनुष्ठान के पश्चात अनुयायियों के बीच परमप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर तोबियस बाड़ा, मैरी बाड़ा,सिस्टर जूली, सिस्टर जेमा, सिस्टर सूचिता, सिस्टर मनश्वेता, सिस्टर बीना, सिस्टर तेरेसा, अनिमा एक्का किशोरी खलखो, हेलन भेंगरा, संजय खलखो, पुष्पा खलखो, नीलम भेंगरा हेलमेट, तोबियस बाड़ा, प्रेम एक्का प्रदीप एक्का,सहित बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।