अंतर कॉलेज कवि सम्मेलन आज डोरंडा कॉलेज में
रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत डोरंडा कॉलेज में एक कवि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसमें 14 भाषाओं में कवियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। लगभग 50 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, और उत्कृष्ट...

रांची। डोरंडा कॉलेज में रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज कवि सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है। इसमें रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों से 14 भाषाओं में कवियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों एवं विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 50 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 14 भाषाओं में होने वाली इस प्रतियोगिता में सभी भाषाओं से एक-एक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को सम्मानित किया जाएगा। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।