ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ने मनाया मई दिवस
साहिबगंज में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ने अंतरराष्ट्रीय मई दिवस मनाया। अनिल कुमार राय और राणा रणविजय सिंह ने इस अवसर पर मजदूरों के संघर्ष की याद दिलाई। 1886 में शिकागो में आठ घंटे के काम के लिए हुए...

साहिबगंज। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा- 01 कार्यालय में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मई दिवस मनाया गया। नेतृत्व शाखा सचिव अनिल कुमार राय व राणा रणविजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अनिल राय ने मई दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में आठ घंटे काम को लेकर मजदूरों ने आंदोलन किया था। यह आंदोलन इतना विराट रूप धारण किया कि अमेरिकी सरकार हिल गई थी। और अंततः सरकार को गोली चलानी पड़ गई। इसमे बहुत सारे मजदूर शहीद हो गए थे। उन्हीं शहीदों को याद करते हुए पूरे विश्व स्तर पर आज के दिन मई दिवस मनाया जाता है।
वही अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राणा रण विजय सिंह सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति की जम कर आलोचना की। मौके पर रवि शंकर पांडे, शशि साव, मुन्ना कुमार, दिलीप दास, रामबिलास सिंह, कृष्णा सिंह, केपी साह, गणेश साह, सुबोध दास आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।