Tractor Accident in Manglahat Driver Seriously Injured After Vehicle Falls into Pond अनियंत्रित ट्रैक्टर तालाब में घुसा, चालक घायल, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsTractor Accident in Manglahat Driver Seriously Injured After Vehicle Falls into Pond

अनियंत्रित ट्रैक्टर तालाब में घुसा, चालक घायल

मंगलहाट, डेरगामा गांव में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया, जिससे चालक नयन कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजमहल अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 2 May 2025 03:02 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित ट्रैक्टर तालाब में घुसा, चालक घायल

राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंगलहाट, डेरगामा गांव में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर तालाब में घुस जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलहाट निवासी ट्रैक्टर चालक नयन कुमार मंडल (27) ट्रैक्टर चला कर कहीं जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने एक बकरी और हनुमान के जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक तालाब में जा घुसा। तालाब में काफी गहराई रहने के कारण गिरने से नयन मंडल को गंभीर चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी। साथ ही जेसीबी से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर निकालने की प्रक्रिया जारी था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।