बरहड़वा में 4.12 लाख जाली नोट के साथ पंजाब का दो युवक धराया,जेल
बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर दो युवकों को 4.12 लाख रुपए के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया। युवकों की पहचान पंजाब के तीर्थ सिंह और इंद्रप्रीत सिंह के रूप में हुई। जाली नोटों की बरामदगी के बाद, पुलिस ने...

बरहड़वा (साहिबगंज),प्रतिनिधि। बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर 4.12 लाख रुपए के जाली नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों युवक की पहचान पंजाब के तीर्थ सिंह व इंद्रप्रीत सिंह के रूप में की गई है। उपरोक्त जानकारी बरहड़वा रेल थाना पुलिस ने दी है। रेल थाना में अवर निरीक्षक बुद्धेश्वर उरांव ने बताया कि गुप्त सूचना पर धनबाद रेल एसपी अजीत कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर रविवार की अहले सुबह बरहड़वा स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर के पास से संदेह पर दो लोगों से पूछताछ की गई तो संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया। उनके पिट्ठु बैग की जांच की गई तो बैग में 500 रुपये के नोट का बैंडल मिला। जब जीआरपी थाना में लाकर 500 रुपया बैंडल नोटों को देखा गया तो जाली पाया गया। कुल रकम 4.12 लाख रुपए जाली नोट दोनों के पास से बरामद हुए है। दोनों की पहचान पंजाब के लुधियाना तीर्थ सिंह व इंद्रप्रीत सिंह के रूप में की गई है। उनके पास से तीन फोन और पटना के लिए जनरल टिकट मिला है। अवर निरीक्षक बुद्धेश्वर उरांव ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने पश्चिम बंगाल के विप्लव घोष नामक किसी व्यक्ति से सम्पर्क होने पर उसे स्थानीय मिर्जापुर के नयनटोला में आने को कहा। वहां पहुंचने पर शनिवार की रात को विप्लव घोष भी मिर्जापुर आ गया। फिर विप्लव घोष उसे 4.12 लाख जाली नोट देकर दो लाख असली नोट ले लिया। धराए युवकों के मुताबिक रातभर उसने कालू नामक व्यक्ति के घर में रूका। उसी के घर में सारा लेन-देन हुआ। दूसरे दिन यानी रविवार की सुबह विप्लव घोष उसको रेलवे फाटक तक लाकर छोड़ा। वहां से दोनों बरहड़वा रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ ने आ गया। इसी दौरान रेल थाना पुलिस ने उसे संदेह पर दबोच लिया। इस मामले में रेल थाना पुलिस ने कालू नामक व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ कर रही है । पूछताछ से ही सच्चाई पता चल जाएगा। रेल पुलिस ने बताया कि फिलहाल विप्लव घोष का मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। पुलिस उसकी सरकर्मी से तलाश कर रही है। उसके सामने आने के बाद सच्चाई पता चल पाएगा। छापेमारी टीम में थाना एसआई बुद्धेश्वर उरांव, एएसआई मंशु मरांडी, अरुण कुमार,वरूण कुमार, सत्येन्द्र कुमार के साथ-साथ जैप 5 के आरक्षी कमलेश कुमार, गौरी शंकर पासवान, अनिल सोरेन शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।