14 वर्ष से फरार वारंटी गिरफ्तार
कोलेबिरा में पुलिस ने 14 साल से फरार वारंटी विश्वास होरो को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज था और वह बनटोली गांव का निवासी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे रैसिया पंचायत के हाथी...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाFri, 11 April 2025 01:24 AM

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। पुलिस ने गुरुवार को 14 वर्ष से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बनटोली गांव निवासी विश्वास होरो को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विश्वास होरो पर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 54/11 के तहत मामला दर्ज है। विश्वास पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था। घटना के बाद से ही विश्वास फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विश्वास होरो को रैसिया पंचायत स्थित हाथी बाजार से गिरफ्तार किया गया। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।