ईश्वर के करीब पहुंचाता है परम प्रसाद: फा फाबियन
सिमडेगा में 27 अप्रैल को उजला रविवार धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया। संत अन्ना महागिरजाघर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में फा फाबियन ने कहा कि हमें एक-दूसरे की...

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में 27 अप्रैल को उजला रविवार आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर सैकड़ों बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया। जिला मुख्यालय स्थित सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजाघर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराते हुए 203 बच्चों को प्रथम परम प्रसाद दिया गया। जहां फा फाबियन की अगुवाई में धर्मविधि सम्पन्न हुआ। धर्मविधि में उनका सहयोग फा जोन, फा प्रदीप, फा पीटर, फा सुनील, फा फेडरिक आदि पुरोहितों ने किया। मौके पर फा फाबियन ने अपने संदेश में कहा कि आज के समय में मनन चिंतन करने की जरूरत है। हमलोगों को एक दूसरे का सहायता करना चाहिए। शांति का मार्ग कठिन होता है। कहा कि रोटी और दाखरस को अपने जीवन में पहली बार परम प्रसाद के रूप में ग्रहण कर ईश्वर के करीब पहुंच जाते हैं। प्रथम परम प्रसाद ग्रहण करते ही आत्मा में नयी उमंग, जोश और स्फूर्ति का संचार होता है। जीवन में ईश्वर के प्रति विश्वास को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हमारा समाज और समुदाय निराश और शंकाओं से घिरा हुआ है। इस अशांत और निराश भरे जीवन मे उत्साह और शांति लेने के लिए आज भी प्रभु येसु उपस्थित है, जिसे महसूस करने की जरूरत है। उनका संदेश नई आशा और उमंग पैदा करता है। मौके पर सैकड़ो बच्चों ने परम प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर कोयल दल के द्वारा मिस्सा गीत का संचालन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में मसीही धर्मावलंबी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।