Road Accident in Kolabira Biker Injured as Car Hits Motorcycle तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, ग्रामीण घायल, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsRoad Accident in Kolabira Biker Injured as Car Hits Motorcycle

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, ग्रामीण घायल

कोलेबिरा के नवाटोली गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में लालजी लोहरा नामक व्यक्ति घायल हो गया। वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे धक्का मार दिया और चालक फरार हो गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 3 May 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, ग्रामीण घायल

कोलेबिरा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव के समीप शुक्रवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि धवाईटांड नवाटोली गांव निवासी लालजी लोहरा नामक व्यक्ति अपने बाइक से कोलेबिरा से नवाटोली की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में रांची से सिमडेगा की तरफ जाती एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। इधर दुर्घटना में लालजी लोहरा घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने घायल ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका ईलाज चल रहा है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।