भगवान श्रीराम सभी के लिए अनुकरणीय: विहिप
कोचेडेगा स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जो मंदिर पहुंची। धर्म सभा में विहिप जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंहदेव ने भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन करने की...

सिमडेगा, प्रतिनिधि। कोचेडेगा स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मौके पर सुबह छह बजे से शंख नदी तट परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। जो मंदिर परिसर पहुंची। जहां कलश को स्थापित किया गया। इसके बाद दिन के 11 बजे से धर्म सभा का आयोजन किया गया। वहीं दोपहर में भंडारा एवं संध्या संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। धर्म सभा में मुख्य रूप से विहिप जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंहदेव एवं जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मिश्रा उपस्थित थे। विहिप जिलाध्यक्ष ने लोगों को मंदिर वार्षिकोत्सव की शुभकामनायें दी। साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शो को अपने जीवन में पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम काजीवन हमें एक आदर्श पुत्र, पति, भाई, मित्र, एक सच्चे धर्मपारायण, कर्तव्य निष्ट और संगठनकर्ता होने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम सभी लोगों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि पुरा रामायण ही हमें अनेक आदर्शो की शिक्षा देता है। अपने जीवन को आदर्श बनाने, समरसता पूर्ण समाज बनाने और रामराज्य की स्थापना के लिए हमें रामायण से प्रेरणा लेनी चाहिए। श्याम सुंदर मिश्रा ने भगवान भोलेनाथ की कथाओं का वर्णन किया। मौके पर कमल सेनापति, जीतवाहन बड़ाइक आदि उपस्थित थे। सफल बनाने में मंदिर समिति के सुधीर साहू, महेश महतो, नंदकिशोर साहू, विरसा बड़ाईक, कमलेश ग्वाला, महादेव साहू, लखनारायण साहू, श्यामलाल साहू, विकास साहू सहित मातृशक्ति आदि का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।