छठी जेपीएससी मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से, 326 पदों पर होनी है नियुक्ति
छठी झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 28 जनवरी 2019 से शुरू होगी। यह परीक्षा एक फरवरी तक चलेगी। इसके लिए झारखंड लोक सेवा आयोग ने शिड्यूल जारी कर दिया है। छठी जेपीएससी मुख्य परीक्षा में...

छठी झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 28 जनवरी 2019 से शुरू होगी। यह परीक्षा एक फरवरी तक चलेगी। इसके लिए झारखंड लोक सेवा आयोग ने शिड्यूल जारी कर दिया है। छठी जेपीएससी मुख्य परीक्षा में 27,500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 28 जनवरी को पेपर एक-दो, 29 को पेपर तीन, 30 को पेपर चार, 31 को पेपर पांच और एक फरवरी को पेपर छह की परीक्षा होगी।
छठी जेपीएससी सिविल संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा का अंतिम संशोधित रिजल्ट छह अगस्त को जारी किया गया था। इसमें 34,634 अभ्यर्थी पास किये थे। सिविल सेवा की पीटी परीक्षा का 2016 में आयोजन किया गया था। इसका परिणाम सबसे पहले 23 फरवरी 2017 और उसके बाद 11 अगस्त 2017 को भी आया था, लेकिन झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन्हें स्थगित करते हुए फिर से छह अगस्त को संशोधित रिजल्ट निकाला गया। जेपीएससी मुख्य (मेंस) परीक्षा के लिए 13 अगस्त से 13 अक्तूबर तक आवेदन लिये गये।
इन पदों पर होनी है नियुक्ति :
कुल पद 326
झारखंड प्रशासनिक सेवा : 143
झारखंड वित्त सेवा : 104
झारखंड शिक्षा सेवा : 36
झारखंड सहकारिता सेवा : 09
झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा : 03
झारखंड सूचना सेवा : 07
झारखंड पुलिस सेवा : 06
झारखंड योजना सेवा : 18