ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं अंडा, इन 3 तरीकों से बनाएं फेस पैक
- बालों के साथ-साथ अंडा स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसे स्किन पर कई तरह से लगाया जा सकता है। यहां हम 3 तरीकों से अंडे का फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं। जानिए-

अंडे का इस्तेमाल अधिकतर महिलाएं बालों के लिए करती हैं। इसके कंडीशनिंग गुण बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अंडा आपकी स्किन के लिए भी उतना ही अच्छा है? दरअसल, अंडे में बहुत सारे हेल्दी फैट होते हैं जो स्किन की चमक को बनाए रखने में मदद करते हैं। अंडे की सफेदी भी फाइन लाइन्स और झुर्रियों को रोकने में बहुत कारगर होती है। अंडे की सफेदी से आप फेस पैक तैयार कर सकते हैं। यहां देखिए अंडे से फेस पैक बनाने का तरीका।
1) सेंसेटिव स्किन के लिए अंडे का फेस मास्क
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए
1 अंडे का सफेद भाग
1 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
1 चम्मच खीरे का रस
कैसे बनाएं और लगाएं
इस फेस पैक को बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।
2) एक्ने वाली स्किन के लिए अंडे का फेस मास्क
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए
1 अंडे का सफेद भाग
आधे नींबू का रस
कैसे बनाएं और लगाएं
इस फेस पैक को बनाने के लिए दोनों चीजों को एक साथ मिलाएं और फेंटें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं। इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
3) ब्लैकहेड्स से छुटकारे के लिए अंडे का फेस मास्क
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 अंडे का सफेद भाग
एक पेपर टॉवल या टिशू
कैसे बनाएं और लगाएं
इसे बनाने के लिए अंडे के सफेद भाग को तब तक फेंटें जब तक कि उसमें झाग न आ जाए। फिर इसे ब्रश से अपने चेहरे पर लगाएं। अब पेपर टॉवल को अपने चेहरे पर रखें। अंडे के सफेद भाग के मिक्स की एक और लेयर लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। जब सूख जाए तो धीरे-धीरे टॉवल को हटाएं। फिर अपना चेहरा धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।