काले अंडरआर्म्स कर देते हैं शर्मिंदा तो कहीं ये गलतियां तो नहीं दोहरा रहीं आप? 5 most common causes of dark underarms that usually ignore know how to get rid naturally, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटी5 most common causes of dark underarms that usually ignore know how to get rid naturally

काले अंडरआर्म्स कर देते हैं शर्मिंदा तो कहीं ये गलतियां तो नहीं दोहरा रहीं आप?

Dark underarms causes: गर्मियां शुरू होते ही लड़कियां अंडरआर्म्स को चमकाने में लग जाती हैं लेकिन ये काले आर्मपिट शर्मिंदा कर देते हैं। दरअसल, इन काले अंडरआर्म्स की वजह अक्सर ये 5 गलतियां होती हैं, जिन्हें दोहराने से बचना चाहिए।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 2 April 2025 03:10 PM
share Share
Follow Us on
काले अंडरआर्म्स कर देते हैं शर्मिंदा तो कहीं ये गलतियां तो नहीं दोहरा रहीं आप?

गर्मियां शुरू होते ही लड़कियों को स्लीवलेस ड्रेसेज, टॉप्स और कुर्ते पहनना पसंद आता है। लेकिन काफी सारी लड़कियों के काले अंडरआर्म्स उन्हें शर्मिंदा कर देते हैं। जिसकी वजह से वो स्लीवलेस कपड़ों को पहनने से बचती हैं। दरअसल, इन काले हो चुके अंडरआर्म्स के लिए ये 5 गलतियां जिम्मेदार होती हैं। जिन्हें अगर फौरन करना बंद कर दें तो अंडरआर्म्स की स्किन का कालापन भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

वैक्स से जल जाती है स्किन

महिलाओं को लगता है कि वैक्स करवाने से अंडरआर्म्स की स्किन काली नहीं पड़ती। जबकि ऐसा नही हैं, अगर आप लगातार इस सेंसेटिव हिस्से पर वैक्स कराती हैं तो कुछ सालों बाद अंडरआर्म्स की पतली स्किन हट जाती है। जिसकी वजह से वहां जलन और इंफेक्शन होने का डर रहता है और स्किन काली पड़ जाती है। केवल रेजर और हेयर रिमूवल क्रीम ही नहीं बल्कि वैक्स की वजह से भी अंडरआर्म्स की स्किन काली पड़ जाती है।

रोजाना सफाई ना करना

केवल वैक्स करवाने से कुछ नहीं होगा, अंडरआर्म्स को अगर गोरा और साफ रखना चाहती हैं तो रोजाना सफाई करें। स्क्रबिंग, एलोवेरा जेल से मसाज दोनों टाइम करना जरूरी है। बाकी स्किन की तरह ही यहां की केयर भी करें। जिससे जब आप स्लीवलेस कपड़े पहनें तो आर्मपिट शाइन करती रहे। केवल वैक्स से सारी गंदगी साफ नहीं होती जबकि बॉडी का ये ऐसा एरिया है जहां सबसे ज्यादा बैक्टीरिया और टॉक्सिंस रिमूव होते हैं।

ना लगाएं डियो या परफ्यूम

अंडरआर्म्स की स्किन को अगर आप चमकता हुआ रखना चाहते हैं तो भूलकर भी डियो, परफ्यूम या रोलऑन जैसे केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट ना लगाएं। ये आर्मपिट की सेंसेटिव स्किन को हार्म करते हैं और काला कर देते हैं।

बहुत ज्यादा टाइट कपड़ा ना पहनें

अगर आप बहुत ज्यादा टाइट कपड़ा पहनते हैं तो इससे स्किन में रगड़ होती है और रैशेज हो जाते हैं। जिसकी वजह से आर्मपिट की स्किन काली दिखने लगती है। वहीं फंगस, बैक्टीरिया पनपने की वजह से फोड़े-फुंसी जैसी प्रॉब्लम हो जाती है। जो काले रंग के धब्बे छोड़ देती है।

सेहत का ख्याल

अपनी सेहत का ख्याल रखेंगी तभी खूबसूरत दिखेंगी। जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन ब्लड शुगर लेवल बढ़ने, इंसुलिन रेजिस्टेंस होने पर अंडरआर्म्स पर भूरापन दिखने लगता है। जो धब्बे की तरह रहता है। इसलिए सेहत का ध्यान रखने से आपकी हर बॉडी शाइन करती हुई नजर आएगी। खानपान का ध्यान रखने और एक्सरसाइज की वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस नहीं होगा और अंडरआर्म्स पर दिख रहा कालापन भी कम हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।