जल्दी सोने के लिए अपनाएं 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक, नींद ना आने की समस्‍या से परेशान लोगों के लिए बेस्ट Follow the 4 7 8 breathing technique To fall asleep quickly, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थFollow the 4 7 8 breathing technique To fall asleep quickly

जल्दी सोने के लिए अपनाएं 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक, नींद ना आने की समस्‍या से परेशान लोगों के लिए बेस्ट

अगर आप नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं तो इससे निपटने के लिए 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक को अपनाएं। इस तरीके को अपनाकर जल्दी सोने में मदद मिलती है। जानिए, कैसे अपनाएं 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 10 May 2025 01:41 PM
share Share
Follow Us on
जल्दी सोने के लिए अपनाएं 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक, नींद ना आने की समस्‍या से परेशान लोगों के लिए बेस्ट

लाइफ में जितनी जरूरत खाने और पानी की है, उतनी ही जरूरत पर्याप्त नींद की भी है। अच्छी नींद लेना हर किसी को पसंद होता है और हर कोई चाहता है कि वो खूब सोएं, ताकी थकान उतर जाए और वह फ्रेश महसूस करें। हालांकि, इन दिनों ज्यादातर लोग नींद की समस्या से परेशान हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आप 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक को अपना सकते हैं। जो लोग रात के समय नींद न आने की वजह से करवटें बदले रहते हैं उन लोगों के लिए ये तरीका सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए, क्या है ये तरीका और इसे कैसे फॉलो करें।

क्या है 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक?

अगर आप ध्यान और विज़ुअलाइजेशन को साथ मिलाते हैं, तो ये ब्रीदिंग तकनीक समय के साथ आपको जल्दी सोने में मदद कर सकती है। 4-7-8 सांस लेने की तकनीक आराम को बढ़ावा देकर चिंता को कम करके जल्दी सो जाने में मदद कर सकती है। इस तरीके में 4 सेकंड के लिए नाक से सांस लेना, 7 सेकंड के लिए सांस को रोकना और 8 सेकंड के लिए मुंह से साँस छोड़ना शामिल है।

कैसे फॉलो करें ये तरीका

स्टेप1- आरामदायक स्थिति में बैठें या लेटें।

स्टेप 2- अपनी जीभ की नोक को अपने ऊपरी सामने के दांतों के ठीक पीछे रखें।

स्टेप 3- चार की गिनती तक अपनी नाक से चुपचाप सांस लें।

स्टेप 4- सात की गिनती तक अपनी सांस को रोके रखें।

स्टेप 5- आठ की गिनती तक अपने मुंह से पूरी तरह से सांस छोड़ें।

स्टेप 6- इस चक्र को कम से कम चार बार दोहराएं।

फायदेमंद है ये तकनीक

सांस लेने की इस तकनी को अपना कर तंत्रिका तंत्र को शांत करने और चिंता की भावनाओं को कम करने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से अक्सर लोगों की नींद उड़ जाती है। इस तकनीक को अपनाकर आराम करने और तेजी से सोने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये नींद की ओवरऑल क्वालिटी में भी सुधार करने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें:बुरे सपने नींद कर देते हैं खराब? निपटने के लिए अपनाएं ये जीवन मंत्र
ये भी पढ़ें:प्रेगनेंसी में नींद न आने से हैं परेशान, समस्या से निपटने के लिए अपनाएं ये उपाय

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।