Hero Saves Woman Attempting Suicide by Jumping into Canal महिला की जलवीर ने बचाई जान, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsHero Saves Woman Attempting Suicide by Jumping into Canal

महिला की जलवीर ने बचाई जान

रुड़की। आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदने का प्रयास कर रही महिला को मोनू जलवीर ने लोगों की मदद से बचा लिया। महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस म

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 10 May 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
महिला की जलवीर ने बचाई जान

आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदने का प्रयास कर रही महिला को मोनू जलवीर ने लोगों की मदद से बचा लिया। महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पार्क के पुल पर शनिवार की शाम एक महिला नहर में कूदने के इरादे से चढ़ गई इतने में आसपास के लोग एकत्र हो गए और शोर मचा दिया। पास में ही मौजूद मोनू जलवीर ने महिला को नहर में कूदने से रोक लिया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्र हो गई। वहीं महिला को पुलिस के हवाले किया गया।

जहां उसने गृह क्लेश के चलते यह कदम उठाने की बात कही। वहीं पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया और उन्हें समझाकर महिला को उनके सपुर्द कर दिया। वहीं इस संबंध में कोतवाली सिविल लाइंस के एसएसआई विनोद थपलियाल का कहना है कि महिला को उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।