दिल्ली के पास सबसे अच्छे 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन, वीकेंड पर जाएं
दिल्ली में रहते हैं और शुक्रवार की रात को घूमने के लिए निकल जाते हैं तो इस बार शहर के पास सबले अच्छे ऑफबीट डेस्टिनेशन पर जाने की प्लानिंग करें। यहां देखिए वीकेंड पर जाने के लिए ऑफबीट डेस्टिनेशन।

वीकेंड आने से पहले ही घुमक्कड़ लोग किसी नई जगह पर जाने की प्लानिंग कर लेते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और महीने में एक या दो बार एक-दो दिन की रिलैक्सिंग ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं तो इस बार दिल्ली के पास ऑफबीट जगहों पर जाने की प्लानिंग करें। यहां हम सबसे अच्छे 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं जो शांत छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट हैं। देखिए जगह-
1) लैंसडाउन
लैंसडाउन उत्तराखंड का एक शांत और आकर्षक हिल स्टेशन है, जो दिल्ली से बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। लैंसडाउन अपने सुहावने मौसम से हर किसी के मन को खुश कर सकता है। अपनी खूबसूरत सुंदरता और शांत माहौल के कारण नेचर लवर्स और शांति चाहने वालों के लिए ये एक फेमस प्लेस है।
2) चौकोरी
चौकोरी भारत के उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में एक छोटा सा पहाड़ी शहर है। चौकोरी अपने चाय के बागानों और नंदा देवी, नंदा कोट और पंचचूली की बर्फ से ढकी चोटियों के शानदार नजारों के लिए फेमस है। चौकोरी और दिल्ली के बीच की दूरी लगभग 420 किलोमीटर है।
3) कौसानी
कौसानी एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे पेड़ों के लिए फेमस है। इस जगह को चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। शहर की भागदौड़ से दूर एक शांत और सुखद छुट्टी की तलाश करने वाले इस जगह पर जाएं।
4) मुनस्यारी
मुनस्यारी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह पंचचूली, नंदा देवी और राजरंभा जैसी हिमालय की चोटियों के सुंदर नजारों के लिए फेमस है। दिल्ली और मुनस्यारी के बीच लगभग 600 किमी की दूरी है।
5) धनौल्टी
धनौल्टी उत्तराखंड में स्थित एक आकर्षक हिल स्टेशन है। यह मसूरी और चंबा के बीच स्थित है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हिमालय की चोटियों के लुभावने नजारों और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए फेमस है। वीकेंड पर यहां दोस्तों के साथ जाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।