Mercury increased by 2 to 4 degrees in MP, maximum temperature crossed 36, Know the weather related warning एमपी में 2-4 डिग्री पारा बढ़ा, अधिकतम तापमान 36 पार; जानिए मौसम से जुड़ी चेतावनी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Mercury increased by 2 to 4 degrees in MP, maximum temperature crossed 36, Know the weather related warning

एमपी में 2-4 डिग्री पारा बढ़ा, अधिकतम तापमान 36 पार; जानिए मौसम से जुड़ी चेतावनी

  • राज्य में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसी के साथ जानिए बारिश से जुड़ी कोई चेतावनी जारी की गई है या नहीं। जानिए मध्य प्रदेश के मौसम के ताजा हाल।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपालSat, 8 March 2025 02:17 PM
share Share
Follow Us on
एमपी में 2-4 डिग्री पारा बढ़ा, अधिकतम तापमान 36 पार; जानिए मौसम से जुड़ी चेतावनी

मध्य प्रदेश में गर्मियों का आगमन होने लगा है। अब पारा धीरे-धीरे चढ़ रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसी के साथ जानिए बारिश से जुड़ी कोई चेतावनी जारी की गई है या नहीं। जानिए मध्य प्रदेश के मौसम के ताजा हाल।

इन इलाकों में चढ़ा 2-4 डिग्री पारा

अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में कल की तुलना में तापमान में 2.1-3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में कल की तुलना में 2.2-3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। वहीं भोपाल संभाग की बात करें तो कल की तुलना में यहां 4.3 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें:पत्नी को पढ़ाई छोड़ने को मजबूर करना पति की मानसिक क्रूरता; HC ने रद्द की शादी

अधिकतम और न्यूनतम तापमान वाले इलाके

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रतलाम में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 कल्याणपुर में दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान वाले शहरों की बात करें तो रतलाम में 36.5, तालुन में 36.1, धार में 35.9, टीकमगढ़ में 34.4 और शिवपुरी में 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अगर न्यूनतम तापमान वाले शहरों की बात करें तो कल्याणपुर में 9.4, मंडला में 10.2, गिरवर में 10.5, देवरा में 10.8 और खजुराहो में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ, मौसम की चेतावनी और राजधानी का हाल

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। राजधानी भोपाल की बात करें तो आकाश साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। यहां अधिकतम तापमान 34 तो वहीं न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही गई है। आने वाली 12 मार्च तक के लिए राज्य में बारिश या अन्य मामलों से जुड़ी किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।