aap claims delhi government gave admissions to Rohingya kids in government schools full details दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भाजपा सरकार ने रोहिंग्या के बच्चों को एडमिशन दिया: AAP, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़aap claims delhi government gave admissions to Rohingya kids in government schools full details

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भाजपा सरकार ने रोहिंग्या के बच्चों को एडमिशन दिया: AAP

  • रोहिंग्या के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अक्सर तकरार होती रहती है। अब आप ने दिल्ली की रेखा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रोहिंग्या के बच्चों को एडमिशन दिया है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीSun, 6 April 2025 11:49 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भाजपा सरकार ने रोहिंग्या के बच्चों को एडमिशन दिया: AAP

दिल्ली में रोहिंग्या के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अक्सर तकरार होती रहती है। अब आप ने दिल्ली की रेखा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रोहिंग्या के बच्चों को एडमिशन दिया है। किराड़ी विधानसभा से विधायक अनिल झा वत्स ने आज बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बीजेपी सरकार ने भारतीय बच्चों का हक मारकर रोहिंग्या बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप विधायक अनिल झा ने दावा किया कि दिल्ली और देश को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। अनिल झा ने कहा कि हमारी जानकारी में आया है कि करावल नगर के स्कूलों में 10 के आसपास रोहिंग्या छात्रों का एडमिशन किया गया है। BJP रोहिंग्या को लेकर हमेशा ही हंगामा करती रही है लेकिन अब वह एक्सपोज हो गई है। अनिल झा ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि मुझे गलत साबित करके दिखाएं।

बीजेपी सरकार पर हमला जारी रखते हुए अनिल झा ने आगे कहा कि BJP को भारतीयों की नहीं बल्कि रोहिंग्याओं की चिंता है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी रोहिंग्या को EWS फ्लैट में बसाने की बात कह चुके हैं। भाजपा को भारत के गरीबों,दलितों और अल्पसंख्यकों की चिंता नहीं है,उन्हें केवल रोहिंग्याओं की चिंता है। अनिल झा वत्स ने आगे कहा कि हम केंद्र सरकार के रोहिंग्या को लेकर नर्म नीति और उनके पक्ष को देखते हुए हम इसका कड़ा विरोध करते हैं।