Amid Delhi Rains Waterlogging Why BJP Leader Manoj Tiwari Said People Have To Face Problem This Rainy Season दिल्ली को इस बारिश झेलनी पड़ेगी दिक्कत, जलभराव पर ऐसा क्यों बोले मनोज तिवारी, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsAmid Delhi Rains Waterlogging Why BJP Leader Manoj Tiwari Said People Have To Face Problem This Rainy Season

दिल्ली को इस बारिश झेलनी पड़ेगी दिक्कत, जलभराव पर ऐसा क्यों बोले मनोज तिवारी

शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद जलभराव होते ही आम आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया और पूरे दिन मामले पर खूब राजनीति हुई। इस बीच अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान सामने आया है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, एएनआईFri, 2 May 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली को इस बारिश झेलनी पड़ेगी दिक्कत, जलभराव पर ऐसा क्यों बोले मनोज तिवारी

दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। इससे सबसे ज्यादा परेशान सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को हुई। इधर जलभराव होते ही आम आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया और पूरे दिन मामले पर खूब राजनीति हुई। इस बीच अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली वालों को इस बरसात समस्या झेलनी पड़ेगी। हालांकि ये पहले से कम होगी।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, जिन लोगों ने 10-11 साल के शासन में दिल्ली को 20 साल पीछे कर दिया, वह दो महीने में पूछ रहे हैं कि क्या हो रहा है। उन्होंने कहा, दिल्ली को एक बरसात दिक्कत झेलनी पड़ेगी क्योंकि अभी सरकार दो महीने की हुई है और उस दो महीने में भी सरकार पूरी कोशिश कर रही है। आज भी बारिश होते ही मुख्यमंत्री से लेकर सभी नेता ग्राउंज जीरो पर रहे।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, आपने कभी देखा कि जलभराव हुआ हो और अरविंद केजरीवाल बाहर आए हों। अन्य मंत्री भी अपने घर पर बैठ जाते थे। हम पूरी कोशिश में हैं कि जलभराव ना के बराबर हो। और अगर हो भी तो जल्द से जल्द वह समस्या भी हल हो जाए। उन्होंने दावा किया कि ये समस्या केवल इसी बरसात। इस बरसात के बाद जलभराव क्या होता है, लोग भूल जाएंगे।

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?

आप’ की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शहर की विभिन्न सरकारी एजेंसियों को नियंत्रित करती है इसलिए वह जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। भारद्वाज ने कहा, आज दिल्ली में पहली बारिश हुई और पूरा शहर जलमग्न हो गया। सड़कें, भूमिगत मार्ग, कॉलोनियां, सब कुछ जलमग्न हो गया। यह ‘चार इंजन’ वाली भाजपा सरकार की वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि एनडीएमसी, डीडीए, पीडब्ल्यूडी और एमसीडी पर भाजपा का नियंत्रण है।

भारद्वाज ने कहा, अब कोई बहाना नहीं चलेगा। सभी एजेंसियां, चाहे वे केंद्र के अधीन हों या राज्य के, अब भाजपा के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा, अगर कोई सड़क एनडीएमसी की है, तो यह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, अगर कोई सड़क डीडीए की है, तो यह भाजपा के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी है, अगर कोई सड़क पीडब्ल्यूडी या बाढ़ नियंत्रण विभाग की है, तो यह भाजपा की दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है, और अगर कोई सड़क एमसीडी की है, तो भी भाजपा जिम्मेदार है। अब चारों इंजन भाजपा के हैं। ‘आप’ नेता ने दावा किया कि बारिश ‘सामान्य’ थी और पूर्वानुमान जारी किया गया था।