delhi crime man injured after shot at during an argument over spitting gutkha in khajuri khas area दिल्ली के खजूरी खास में गुटखा थूकने को लेकर बवाल, एक को लगी गोली, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi crime man injured after shot at during an argument over spitting gutkha in khajuri khas area

दिल्ली के खजूरी खास में गुटखा थूकने को लेकर बवाल, एक को लगी गोली

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से 35 साल का एक व्यक्ति घायल हो गया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Krishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्लीSun, 25 May 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के खजूरी खास में गुटखा थूकने को लेकर बवाल, एक को लगी गोली

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में गुटखा थूकने को लेकर बवाल हो गया। बवाल में गोली चल गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि गोली लगने से 35 साल का एक शख्स घायल हो गया। पीड़ित की पहचान खजूरी खास निवासी आमिर के रूप में हुई है। आमिर को पीठ पर गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात को गुटखा थूकने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद हुई। अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि तीखी नोकझोंक में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर तमंचे से गोली चला दी, जिससे आमिर घायल हो गया। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। वारदात में तीन आरोपियों की पहचान हुई है।

आरोपियों में अमन (20) और उसका पिता इरफान (40) और रेहान (18) शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। अपराध में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।